न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सरकारी स्कूल के शौचालय की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने रांची नगर निगम से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने नगर निगम से पूछा है कि लालपुर, नगड़ाटोली स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का दरवाजा टूट जाने के बाद उसकी मरमती क्यों नहीं की गई.
स्कूल में बने नगर निगम का शौचालय इतना गंदा क्यों है. शौचालय में ताला क्यों जड़ा हुआ है. मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी. रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शहदेव ने पक्ष रखा. इन स्कूल की बच्चियों को शौचालय जाने के लिए टूटे दरवाजे का इस्तेमाल करना पड़ता है.
स्कूल परिसर में ही नगर निगम की ओर से भी तीन मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए गए हैं. लेकिन इसके दो यूनिट में ताला जड़ा हुआ है और एक यूनिट का दरवाजा टूटा हुआ है. जहां इतनी गंदगी है कि पास जाते ही खड़ा होना मुश्किल है. ऐसे में स्कूल की बच्चिया रोजाना उसी टूटे दरवाजे को पार करके शौचालय जाने को विवश है. मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है.
ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कई पर्यवेक्षक रहे नदारद - प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
सरकारी स्कूल के शौचालय की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, नगर निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश
स्कूल की बच्चिया रोजाना टूटे दरवाजे को पार करके शौचालय जाने को विवश
संबंधित सामग्री
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी और उसके भाई को मारी गोली; इलाके में तनाव
पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.
चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा
खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.