रांची के तालाबों में डूबने से 3 युवकों की मौत का मामला: हाईकोर्ट ने सरकार और नगर निगम से मांगा जवाब

By : Shreya Suman
रांची के तालाबों में डूबने से 3 युवकों की मौत का मामला: हाईकोर्ट ने सरकार और नगर निगम से मांगा जवाब

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के तालाबों और डैम में छठ पर्व के मौके पर डूबने से तीन युवकों की मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले पर राज्य सरकार और रांची नगर निगम से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी.

यह घटनाक्रम छठ पर्व के दौरान सामने आया, जब राजधानी रांची के विभिन्न जलाशयों में डूबने से तीन युवकों की जान चली गई. हाईकोर्ट ने रांची के तालाब और डैम में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों की मौत को गंभीरता से लिया है.
इन घटनाओं में, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक सचिन की मौत हो गई थी. बताया गया कि छठ पर्व के मौके पर सचिन नहाने के लिए मधुकम तालाब में गया था और अनियंत्रित होकर तालाब में फिसल गया. उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को दी गई थी, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला. इसके अलावा, बीते रविवार को भी इसी मधुकम तालाब में डूबने से एक और युवक की मौत हुई थी. वहीं, धुर्वा डैम में भी डूबने से एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई थी.

एक सप्ताह के भीतर तीन युवकों की मौत की घटना को देखते हुए, झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है और अब इस मामले में सरकार और रांची नगर निगम को जवाब देना होगा.

यह भी पढ़े: एसबीएस इंटर कॉलेज के प्राचार्य  प्रेमनाथ हुए सेवानिवृत, अरबिंद कुमार सिंह बने प्रभारी प्राचार्य

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.