खुद को बचाने के लिए नए अधिकारी को बलि  देने की तैयारी में हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

ACB जांच में राज्य में उजागर शराब घोटाला पहुंचा 136 करोड़ रुपए के पार

By : Ark Sahuliyar
खुद को बचाने के लिए नए अधिकारी को बलि  देने की तैयारी में हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में हुए शराब घोटाले पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब एक बार फिर से किसी सरकारी अधिकारी की बलि देकर ख़ुद को बचाने की योजना मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन बना रहे हैं.लेकिन जिस तरह इनके घोटालों की संख्या बढ़ रही है, सरकारी अधिकारियों की गिनती इनके सामने कम पड़ जाएगी. कहा कि शराब घोटाले में पहले 38 करोड़, फिर 70 करोड़ और अब 136 करोड़ का नुकसान सामने आया है.

उन्होंने कहा कि जांच की आंच से बचने के लिए हेमंत सोरेन ने शराब घोटाले में बहुत सावधानी बरतने की कोशिश की, लेकिन एक गलती कर बैठे, अवैध कमाई की जल्दबाजी में अखबार में टेंडर जारी करने से पहले ही निर्धारित कंपनी को शराब आपूर्ति का काम सौंप दिया. कहा कि नियम के अनुसार शराब आपूर्ति करने वाली कंपनी को शराब आपूर्ति करने से पहले JSBCL के साथ एग्रीमेंट करना था, लेकिन बिना किसी एग्रीमेंट के कंपनी को शराब आपूर्ति का काम दे दिया गया था.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ACB की जांच के अनुसार शराब घोटाले में इस कंपनी ने सरकार को 136 करोड़ का नुकसान पहुंचाया.सारे नियम-कानून को ताक पर रखकर इस कंपनी को बिना एग्रीमेंट और टेंडर के काम देना किसके कहने पर हुआ, यह बताने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटालेबाज़ तो पूरे राज्य में केवल एक ही हैं, वे कहते हैं कि करोड़ों की कमाई के लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो क्या हर्ज है! “जितना और जहाँ हो सके लूट लो”,  यही इस सरकार का मंत्र है. कहा कि ACB का शिकंजा असल गुनाहगारों तक पहुँचे या नहीं, केंद्र की एजेंसियों द्वारा इस मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें, चारा घोटाला मामले की अब रोज होगी सुनवाई 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.