गांडेय के बुधुडीह में तेज बारिश में बह गया वैकल्पिक पुल, छह गांवों की 2500 आबादी प्रभावित

बारिश का कहर

गांडेय के बुधुडीह में तेज बारिश में बह गया वैकल्पिक पुल, छह गांवों की 2500 आबादी प्रभावित

पुल के बह जाने से बुधुडीह पंचायत के पुतरिया, पहरमा, तेतरियाटांड़, बलकुडीह, जोरासीमर समेत कई गांव प्रभावित

गांडेय के बुधुडीह में तेज बारिश में बह गया वैकल्पिक पुल छह गांवों की 2500 आबादी प्रभावित

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत स्थित बुधुडीह-जोरासीमर नदी पर बनाया गया वैकल्पिक पुल मंगलवार की रात हुई तेज बारिश में बह गया. विभाग द्वारा करीब एक माह पूर्व छह ड्रेन पाइप बिछाकर मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से पुल की मरम्मत करायी गयी थी. लेकिन तेज बारिश और नदी में बढ़े जलस्तर के कारण वैकल्पिक पुल पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया.

पुल के बह जाने से बुधुडीह पंचायत के पुतरिया, पहरमा, तेतरियाटांड़, बलकुडीह, जोरासीमर समेत करीब आधा दर्जन गांवों की लगभग 2500 की आबादी के समक्ष आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों को नदी पार करने और मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी हो रही है.

बताया जाता है कि बीते 19 जुलाई को तेज बारिश के कारण नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया नवीन कुमार वर्मा और पंचायत समिति सदस्य गुलाब मंडल ने गिरिडीह सांसद व गांडेय विधायक को आवेदन देकर पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की थी.

जनप्रतिनिधियों के आवेदन के आलोक में डीसी के निर्देश पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी, सहायक अभियंता नंदन कुमार और कनीय अभियंता किशोर हाड़ी ने स्थल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने नदी में छह ड्रेन पाइप बिछाकर मिट्टी डालते हुए ग्रामीणों के आवागमन के लिए अस्थायी पुल तैयार कराया था. करीब एक माह बाद ही यह वैकल्पिक व्यवस्था तेज बारिश में बह गयी. ग्रामीण अब स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: SIR के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्त होने से विद्यालय संचालन में हो रही समस्याओं पर गुरु गोष्ठी में चर्चा

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.