Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी गर्मी, रांची-जमशेदपुर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी गर्मी, रांची-जमशेदपुर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

jharkhand weather झारखंड में बढ़ी गर्मी रांची-जमशेदपुर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा हैं. खासतौर पर दोपहर के समय तेज धूप लोगों को बेचैन कर रही है, जबकि शाम होते-होते तापमान गिरकर ठंडक दे रहा हैं. इस बदलाव के कारण रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और राज्य के मध्य-पश्चिमी हिस्सों में लोग दिन और रात के तापमान के अंतर से परेशान महसूस कर रहे हैं.

राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही हैं. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. गोड्डा और पाकुड़ में 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहेगा. सुबह हल्का कुहासा रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता हैं.

उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिन-रात का अंतर
पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक गिर सकता हैं. ऐसे में दिन में तेज धूप और रात में ठंड दोनों का सामना करना पड़ सकता हैं. मौसम के इस अंतराल में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जा रही हैं.

दक्षिणी जिलों में बढ़ती गर्मी
जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी गर्मी का असर बढ़ रहा हैं. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है, जो आने वाले दो-तीन दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ सकता हैं. दिन में तेज धूप और शाम की ठंडी हवा के बीच लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हो रहा हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का दौर जारी रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड से राहत भी मिलती रहेगी.

यह भी पढ़े: रांची के इस्लामनगर से दो बच्चे लापता, इलाके में मची सनसनी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त