8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिसचार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

By : Mansi Kumari
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिसचार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल डिसचार्ज पिटीशन पर आंशिक सुनवाई हो चुकी हैं. यह सुनवाई पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत में की गई. इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा और वहीँ ईडी की ओर से वकील जोहेब हुसैन सुनवाई में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 6 दिसंबर को अदालत में डिसचार्ज पिटीशन दाखिल कर खुद को निर्दोष बताते हुए इस मामले से आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई थी. उन्होंने याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया हैं. इस मामले में ईडी ने पहले कई बार कार्रवाई की थी. ईडी ने जमीन कारोबारियों समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए कुल 10 बार समन भेजा गया था, जिनमें से 2 बार उनसे पूछताछ हुई. 

31 जनवरी 2024 को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद वे करीब पांच महीने तक न्यायिक हिरासत में रहे और बाद में अदालत से उन्हें जमानत मिली.

इस जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट 30 मार्च 2024 को दाखिल की थी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाईं अंचल के निलंबित उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, रैयत राजकुमार पाहन और जमीन कारोबारी हिलेरियस कच्छप को आरोपी बनाया गया था. इसके बाद ईडी ने दूसरी चार्जशीट 7 जून 2024 को दाखिल की, जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.