जमीन फर्जीवाड़ा: निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवा...

जमीन फर्जीवाड़ा: निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

13 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा कोर्ट

जमीन फर्जीवाड़ा निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर  सुनवाई पूरी हुई. ACB की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 13 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा. भानु प्रताप प्रसाद पर अंचल के कागजात से छेड़छाड़ करने और सरकारी दस्तावेज को अपने घर में अवैध तरीके से रखने का आरोप है. बड़ंगाई अंचल के तत्कालीन CO मनोज कुमार की शिकायत पर सदर थाना में 1 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी केस को ईडी ने टेकओवर कर ECIR दर्ज की थी. 

भानु प्रताप प्रसाद का भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा से गहरा नाता रहा है. उसे गुमला में रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया था. सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में ईडी ने 13 और 14 अप्रैल 2023 को  22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस छापेमारी में भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से फर्जी डीड और जमीन के दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. 13 अप्रैल 2023 को ईडी ने भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तब से वह जेल में बंद है. वह बड़ंगाई के 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में भी आरोपी है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election Voting LIVE: पहले चरण की 121 सीटों पर वोटिंग जारी, 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त