8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

886 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में चार्जशीटेड आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने पीएमएलए कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दायर की हैं. आज सुनवाई के दौरान विनोद सिंह की ओर से बहस की गई, जिसमें उन्होंने खुद को इस मामले में निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की मांग कोर्ट से की.

मामले में विनोद सिंह का नाम तब सामने आया जब ईडी द्वारा पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट प्राप्त हुई. इन चैट में अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग में सिफारिश की सूची और बड़गाई जमीन पर मैरिज हॉल बनाने के लिए डिजाइन का नक्शा पाया गया था.

इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया और डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. अब मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है, उससे पहले विनोद सिंह ने अपने खिलाफ आरोप हटाने के लिए कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की हैं. कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख पर मामले की आगे की कार्यवाही तय होगी.

यह भी पढ़े: शिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त