जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ईडी ने की आंशिक बहस

By : News11 Bharat
जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ईडी ने की आंशिक बहस

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. ED ने कोर्ट में आंशिक बहस की. मामले की अगली सुनवाई शनिवार को होगी. हेमंत सोरेन की ओर से बहस पूरी हो चुकी है और अब ईडी की ओर से की जा रही बहस पूरी होने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना हैं. इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई थी. 

मामले में ED ने कई बार छापेमारी की थी. कई को समन जारी कर ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन के खिलाफ ED ने जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल की है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 31 जनवरी 2024 को ED ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. उन्हें 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. 

यह भी पढ़े: गिरिडीह: फिल्मी स्टाइल में चोरी.. फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 20 लाख से अधिक के जेवर की लूट
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.