न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी. जानकारी के अनुसार, बिजनेस के सिलसिले में अमित प्रभाकर सलौंकी ने कोर्ट से स्पेन जाने के लिए इजाजत मांगी हैं.
बता दें कि, साल 2022-2023 में अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने झारखंड में मैन पावर सफलाई की थी. इसी मामले में 23 जुलाई, 2025 को जांच एजेंसी एसीबी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन चार्जशीट दाखिल होने के उन्हें बेल मिल गई थी. वहीं मामले में निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामले में कार्रवाई के लगभग एक साल होने को है लेकिन अब तक जांच एजेंसी एसीबी ने चार्जशीट दाखिल नहीं की हैं.