न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जघन्य अपराध को लेकर बेहद गंभीर है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जो तेजी से जांच कर दोषियों तक पहुंचेगी.
साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है.मंत्री ने कहा कि अपराधियों को ऐसी सख्त सजा दिलाई जाएगी, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे और हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.
यह भी पढ़ें: रांची के कडरू स्थित हज हाउस में यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, दी जा रही है विशेष प्रशिक्षण