स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाका...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, संगठन को लेकर हुई चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात संगठन को लेकर हुई चर्चा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
आज दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से सौजन्य मुलाकात की. यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें झारखंड और बिहार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति पर सारगर्भित चर्चा हुई.

इस अवसर पर केसी वेणुगोपाल ने डॉ. इरफान अंसारी को बिहार के कटिहार ज़िले का प्रेक्षक (Observer) नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से संगठन को मज़बूती मिलेगी. कटिहार जैसे सीमावर्ती ज़िले में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक जमीनी नेता के रूप में डॉ. अंसारी की नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देगी.

बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों की ज़मीनी स्थिति और राजनीतिक परिदृश्य की विस्तृत जानकारी ली. डॉ. अंसारी ने बताया कि झारखंड और बिहार की सीमा से सटे क्षेत्रों में जनता महँगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से अत्यंत त्रस्त है. Rahul Gandhi की “वोटर अधिकार यात्रा” से आम जनता में जागरूकता और उम्मीद की एक नई लहर आई है.

ये भी पढ़ें- वन भूमि घोटाला: कारोबारी विनय सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त