विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के पास जपला छतरपुर मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमे में कुर्मिपुर निवासी कमलेश सिंह 25 व निरंजन ठाकुर 35 घायल हो गए. दोनों जपला की ओर से लौट रहे थे तभी दुर्घटना हो गई. घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही हैं. घटना में गंभीर रूप से घायल कमलेश सिंह व निरंजन ठाकुर को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने निरंजन ठाकुर क़ो मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है, जबकि दूसरा बाइक चालक फरार बताया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही देर शाम एक दूसरी घटना मे कुर्मीपुर गांव निवासी बबलू सिंह क़ो भी इलाज के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया.
यह भी पढ़े: भरनो थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार सिंह ने दिया योगदान