न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले के आरोपी विनय कुमार सिंह पर दर्ज केस को निरस्त करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने जांच एजेंसी ACB से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी.
विनय कुमार सिंह के साथ हजारीबाग जेल में अमानवीय व्यवहार
इससे पहले प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आरोपी विनय कुमार सिंह के साथ हजारीबाग जेल में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. हार्डकोर अपराधियों की तरह उन्हें अंडा सेल में रखा गया है. जिस पर कोर्ट ने ACB के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया से जानना चाहा कि क्या विनय कुमार सिंह को अंडा सेल में रखा गया है. जिसपर अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया की ओर से कोर्ट को बताया गया कि कुछ दिनों के लिए विनय कुमार सिंह को अंडा सेल में रखा गया था लेकिन अब उन्हें इससे बाहर निकल दिया गया है.
सरकारी अधिकारियों की मिली-भगत से गलत तरीके से कराया गया म्यूटेशन
आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरूआ खास सरकारी जमीन की खरीद की थी. जिसका म्यूटेशन सरकारी अधिकारियों की मिली-भगत से गलत तरीके से करा लिया था. एसीबी ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. मामले में हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के शौचालय की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, नगर निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय सिंह पर दर्ज केस को निरस्त करने के मामले में HC में सुनवाई, कोर्ट ने ACB से मांगा जवाब
मामले में अगली सुनवाई 24 नवंबर को
संबंधित सामग्री
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी और उसके भाई को मारी गोली; इलाके में तनाव
पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.
चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा
खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव
फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.