झारखंडियों को ही सौंपें राज्य संचालन की जिम्मेदारी : जयराम महतो

झारखंडियों को ही सौंपें राज्य संचालन की जिम्मेदारी : जयराम महतो

jऐसे विधायक की जरूरत है जो जनता की समस्याओं के लिए लड़े और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए

झारखंडियों को ही सौंपें राज्य संचालन की जिम्मेदारी  जयराम महतो

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: झारखंड विरोधी लोगों के हाथों में राज्य का संचालन होने के कारण अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. झारखंड के महान नेता विनोद बाबू के सपनों को साकार करने के लिए राज्य की बागडोर झारखंडियों को ही सौंपनी होगी. उक्त बातें जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने रविवार को चंदनकियारी में आयोजित चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण पूरे बोकारो जिले में चंदनकियारी सबसे पिछड़ा क्षेत्र बनकर रह गया है.

 वर्तमान चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक पर निशाना साधते हुए कहा कि-क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ऐसे विधायक की जरूरत है जो सदन में केवल सोने में समय न बिताए, बल्कि जनता की समस्याओं के लिए लड़े और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए. तभी क्षेत्र और राज्य का वास्तविक कायाकल्प संभव है.

उन्होंने आगे कहा कि बलिदानी रघुनाथ महतो के विद्रोह से प्रेरणा लेकर आज भी व्यवस्था की लापरवाही और झारखंडियों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है, अन्यथा झारखंड अलग राज्य बनने का कोई खास लाभ नहीं रह जाएगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार ने की, जबकि संचालन चंदन कुमार बाउरी ने.

यह भी पढ़ें: NH-49 पर बारिश में बेकाबू होकर पलटा 12 चक्का ट्रक, केबिन में फंसे चालक की पुलिस ने बचाई जान

संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल