Gumla: Former Union Minister Sudarshan Bhagat met

गुमला: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, बंधाया ढाढस

बीते शनिवार, 20 जून को गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी, जिनमें बसिया प्रखंड के कल

By : Vaibhaw Vikram
गुमला: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, बंधाया ढाढस

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
बीते शनिवार, 20 जून को गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी, जिनमें बसिया प्रखंड के कलिगा गांव निवासी मनोज ठाकुर भी शामिल थे. मनोज ठाकुर की आकस्मिक मौत से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सुदर्शन भगत आज कलिगा गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक मनोज ठाकुर के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

हर संभव मदद का दिया भरोसा
परिजनों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भावुक नजर आए. उन्होंने ढाढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरी भाजपा इकाई परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव  मदद पहुंचाई जाएगी. 

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के स्थानीय नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी कलिगा गांव पहुंचे थे. इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद भगत (बसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष),विजय सिंह पिंटू,अमर पाण्डेय,जगदंबा साहू,अंकित तिवारी,बंदी साहू सहित बसिया मंडल भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.

यह भी पढ़ें: बिना अनुज्ञप्ति संचालित विवाह भवन पर धनबाद नगर निगम की कार्रवाई, झरिया का आर एस पैलेस प्रतिष्ठान सील
 
संबंधित सामग्री

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.