गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव: सुदेश महतो

गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव: सुदेश महतो

सिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव सुदेश महतो 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शिक्षक दिवस के अवसर पर सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं. उनका मार्गदर्शन और ज्ञान ही नई पीढ़ी की नींव तैयार करता है. शिक्षकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, और हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए. समारोह में सिल्ली प्रखंड के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनमोल योगदान की सराहना की गई और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव नजरुल हसन हाशमी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता  और सिल्ली की उप प्रमुख आरती देवी उपस्थित थीं. समारोह का संचालन सुनील सिंह ने किया.

height=300

इस अवसर पर सिल्ली प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्राचार्य और सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया. सम्मानित शिक्षकों में भजोहरि महतो, विजय महतो, प्रो. राधेश्याम साहु, प्रो. गिरिजानंदन महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, सी.एल. प्रजापति, उपेन्द्र नाथ महतो, चंद्रकांत महतो, योगेन्द्र सिंह, मनीष महतो, बुबुन शरण, नीतिश भारद्वाज, समीर सिंह, उमेश महतो, संदीप दत्ता सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया. यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करने का एक सार्थक प्रयास रहा.

ये भी पढ़ें- BJP नेता व व्यवसायी रमेश सिंह को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर मांगी गई रंगदारी

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान