न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सरहूल मिलन समारोह का शानदार आयोजन हुआ. प्राकृतिक आस्था के इस पर्व पर प्रखंड की सभी 14 पंचायतों से आदिवासी समाज के लाखो लोग पारंपरिक भेषभूषा, ढोल-मांदर की थिरकन और सरना ध्वज लिए पहुंचे, जिसने पूरे स्टेडियम को रंग-बिरंगे संस्कृति के रंग में रंग दिया.
प्रखंड लोहरा आदिवासी समाज के नेता राजेंद्र सोन तिर्की के नेतृत्व में सरना भेषभूषा धारण कर योगदान दिया गया. समारोह में चैनगढ़ा मुखिया देवंती देवी, बुढ़मू मुखिया गंगोत्री देवी, केंद्रीय अध्यक्ष ठूमा तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोन तिर्की, सचिव हिरालाल लोहरा, उपाध्यक्ष पन्ने नाथ लोहरा, मिडिया प्रभारी मदन लोहरा, कोषाध्यक्ष दशरथ लोहरा, संरक्षक कृष्णा लोहरा, चंदन लोहरा, घुरन लोहरा, सुरज लोहरा, जगमोहन लोहरा, रमेश लोहरा सहित समाज के लोग शामिल हुए. उत्साह की लहर ऐसी थी कि ढोल की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच थाना प्रभारी नवीन शर्मा दल-बल के साथ तैनात रहे. यह आयोजन न केवल सरहूल की परंपरा को जीवंत करने वाला था, बल्कि आदिवासी एकता का प्रतीक भी बना.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ पुलिस ने नगड़ा से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का बाप-बेटे पर आरोप