उलिहातू में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन आज

उलिहातू में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन आज

उलिहातू में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन आज

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है. राज्यव्यापी कार्यक्रमों की प्रमुख कड़ी के रूप में आज 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है.

सीएम और केंद्रीय मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे निर्धारित है. कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में विशिष्ट अतिथि बिरसा ओड़ा पहुँचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद सभी अतिथि Birsa Complex में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

वंशजों का सम्मान और विकास कार्य का शिलान्यास
मुख्य मंच पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बिरसा ओड़ा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी प्रस्तावित है.

भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम
उसी अवसर पर जिला भाजपा की ओर से भी खूंटी कचहरी मैदान में दोपहर 12:30 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहेंगे.

अर्जुन मुंडा करेंगे ‘बिरसा संदेश यात्रा’ की शुरुआत
एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उलिहातू जाकर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पित करेंगे और एबीवीपी द्वारा आयोजित बिरसा संदेश यात्रा रथ का पूजन करेंगे. इसके बाद खूंटी नगर भवन में संदेश यात्रा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

प्रशासन ने की सुरक्षा-व्यवस्था की पूरी तैयारी
सीएम और राज्यपाल की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चाक-चौबंद व्यवस्था की है. पूरा उलिहातू परिसर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. शुक्रवार को IG, DIG, DC, SP समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. डीसी आर. रॉनीटा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर टेंट, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और हेलीपैड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और इसे राज्य की विरासत का गौरवपूर्ण क्षण बताया.

यह भी पढ़े: झारखण्ड के विकास के पथ पर अग्रसर है हेमंत सरकार– ममता देवी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान