केंदुआडीह में जहरीली गैस से हुई मौत मामले में GM जीसी साहा किए गए सस्पेंड, जेके ...

केंदुआडीह में जहरीली गैस से हुई मौत मामले में GM जीसी साहा किए गए सस्पेंड, जेके मेहता को मिली जिम्मेदारी

केंदुआडीह में जहरीली गैस से हुई मौत मामले में gm जीसी साहा किए गए सस्पेंड जेके मेहता को मिली जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव के कारण हुई दो महिलाओं की मौत के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ा एक्शन लेते हुए पीबी एरिया के GM जीसी साहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उनकी जगह BCCL मुख्यालय जीएम जेके मेहता को पीबी एरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि मंत्रालय स्तर से आदेश मिलने के बाद BCCL प्रबंधन ने ये कार्रवाई की है. 

ज्ञात हो कि, बुधवार को केंदुआडीह के कई इलाकों में गैस का रिसाव शुरू हुआ था. जहरीली गैस रिसाव के वजह से दो दिनों में दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है. महिलाओं की मौत के बाद BCCL प्रबंधन अलर्ट हुआ. केंदुआडीह का इलाका BCCL के पीबी एरिया में आता है. घटना में शिथिलता बरतने को लेकर पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. 

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने भी बीसीसीएल व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में ये बात सामने आई कि आपसी समन्वय और सही सूचना अधिकारियों के द्वारा नहीं दी गई. जिसके बाद डीसी ने लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की है. फिलहाल बीसीसीएल और जिला प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है. 

ये भी पढ़ें- केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामला, उपायुक्त और एसएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
 
संबंधित सामग्री

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

झारखंड

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

झारखंड

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन

झारखंड

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन