गिरिडीह: गोरहद पंचायत भूमि विवाद मामले में हाईकोर्ट सख्त, पानी टंकी निर्माण पर रोक रखा बरकरार

By : News11 Bharat
गिरिडीह: गोरहद पंचायत भूमि विवाद मामले में हाईकोर्ट सख्त, पानी टंकी निर्माण पर रोक रखा बरकरार

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
गिरिडीह जिले की गोरहद पंचायत में 3.3 एकड़ संधारित जमीन की जमाबंदी रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. रामजी साव एवं अन्य की याचिका पर कोर्ट ने निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्य पर लगी रोक को बरकरार रखा हैं. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई हैं.

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रंजन कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि जिला भूदान, गिरिडीह द्वारा प्रति कुल सर्टिफिकेट 80 हजार रुपये, कुल 2.40 लाख रुपये की मांग की गई थी. साथ ही यह भी कहा गया कि न्यायालय द्वारा कोई सर्टिफिकेट या नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश नहीं दिया गया था, बावजूद इसके प्रार्थी को सर्टिफाइड कॉपी देने से इनकार कर दिया गया. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने प्रार्थी के अधिवक्ता को निर्देश दिया था कि सभी तथ्यों को एफिडेविट के माध्यम से प्रस्तुत करें. वहीं, सरकारी पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को कोर्ट ने खारिज करते हुए विवाद के समाधान पर ध्यान देने की बात कही थी.

इस मामले में झारखंड सरकार गोरहद पंचायत की लगभग 5 एकड़ जमीन पर पानी टंकी का निर्माण करा रही थी. याचिकाकर्ता रामजी साव का कहना है कि उनके पूर्वजों के नाम 1965-66 में 3.3 एकड़ जमीन की जमाबंदी दर्ज थी, जिसे एसडीओ कोर्ट ने बिना पक्ष सुने एकतरफा रद्द कर दिया. वादी ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी और पंचायत मुखिया की मिलीभगत रही थी.

यह भी पढ़े: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर
 
संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया