न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में JLKM ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया हैं. पार्टी सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को उम्मीदवार बनाया हैं. रामदास 21 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस अवसर पर जयराम महतो भी उपस्थित रहेंगे. इससे पहले JMM ने अपने उम्मीदवार के रूप में सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा. वहीं, भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ने पर्चा दाखिल किया हैं.

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव में PM मोदी भरेंगे हुंकार, चार चरणों में करेंगे जनसभाएं, जानिए कब?