न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह 1 बजे तक कुल 54% मतदान दर्ज किया गया हैं.
घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं. विभिन्न बूथों पर लोगों की लंबी लंबी कतार लगी हैं. इस बीच बीजेपी झारखंड ने झामुमो पर पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया हैं. पार्टी का कहना है कि पुलिस बल के द्वारा कई बूथों पर बोगस वोटिंग के जरिये चुनाव को प्रभावति करने का प्रयास हो रहा हैं. उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की हैं. इस पूरे मामले पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अदित्य साहू ने कहा कि चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें.
झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया हैं. मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह 9 बजे तक कुल 17.33% मतदान दर्ज किया गया हैं. जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.
प्रशासन की ओर से सोमवार को ही सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया था. डीसी और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाए गए है, जिससे पूरे मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. मतदाताओं में वोट डालने को लेकर जोश और उत्साह साफ नजर आ रहा हैं. वहीं, संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई हैं. घाटशिला उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
CM हेमंत सोरेन ने की अपील
Disclaimer: ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है. ताजा जानकारियों के लिए कृपया इस पेज तो रिफ्रेश करते रहें.
यह भी पढ़े: Bihar Voting LIVE: अंतिम चरण का मतदान आज, 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग शुरू