घाघरा हनुमान वाटिका मिलन चौक दुर्गा पूजा समिति धार्मिक उल्लास और आस्था के बीच दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

By : Admin
घाघरा हनुमान वाटिका मिलन चौक दुर्गा पूजा समिति  धार्मिक उल्लास और आस्था के बीच दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा समिति हनुमान वाटिका मिलन चौक घाघरा में सोवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार थाना प्रभारी पुनीत मिंज वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव  कांग्रेस नेता शिवकुमार भगत पूर्व समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू संतोष साहू किशोर जयसवाल समिति के अध्यक्ष दिनेश जयसवाल संरक्षक अनिरुद्ध चौबे पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कृष्णा कुमार लोहरा एवम समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया.  अतिथियों ने पंडाल का उद्घाटन करते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं मां दुर्गा की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण एवम सजावट और आकर्षक रोशनी से पूरे पंडाल का वातावरण भक्ति में बना हुआ है. समिति के वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव ने बताया कि दुर्गा पूजा सामाजिक और एकता का पर्व है शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जिससे श्रद्धालुओं को  माता का दर्शन करने में किसी प्रकार का कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

height=233

युवा नशे से दूर रहे गाड़ी धीरे चलाएं यातायात नियमों का पालन करें बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारे क्षेत्र की संस्कृत धरोहर है इस आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है युवाओं से मेरा आग्रह है कि वह नशे से दूर रहे और गाड़ी धीरे चलाएं ताकि इस पावन पर्व का आनंद सभी सुरक्षित माहौल में ले सके.

नशा छोड़ें जीवन संवारे गाड़ी हमेशा सावधानी से चलाएं थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने कहा श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं युवा गाड़ी धीरे चलाएं एवं नशा से दूरी बनाकर रहे असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनए रखी है. इनकी रही उपस्तिथि अध्यक्ष दिनेश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र साहू संतोष साहू किशोर जयसवाल प्रेम कुमार जयसवाल टिंकू जयसवाल उत्तम गुप्ता विवेक जायसवाल शाहिद सैकड़ो सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: घाघरा में आस्था और उल्लास के बीच घाघरा में सजा दुर्गा पूजा पंडाल दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.