पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में चपका हनुमान मंदिर, आदर भंडार टोली तथा सिरकोट शिव मंदिर के सदस्यों से त्योहार के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी द्वारा ली गई.
अंचल अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवरात्रि एक पावन पर्व है, इसे भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ मनाएं. उन्होंने आयोजन समिति से चौकसी बरतने तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा.
थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं अवैध अफीम की खेती की जानकारी मिले तो पुलिस को अवश्य सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर युवाओं को नशे से बचाया जा सके. उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
बैठक के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान सुरक्षा बल की मांग की. इस पर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरा सहयोग करेगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी वॉलेंटियर बनाकर पुलिस का सहयोग करें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.
बैठक में अनिरुद्ध चौबे, विपिन बिहारी सिंह, सुशीत कुमार गोस्वामी, मुखिया योगेंद्र भगत, वार्ड सदस्य प्रीति देवी, धनकुंवर कुमार साहू, वासुदेव महतो, कृष्ण मोहन सिंह, शिवटहल साहू सहित कई समाजसेवी व स्थानीय लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गांव-गांव तक फुटबॉल की पहुंच: बालिकुंडिया नवोदय में ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ का भव्य आयोजन