Accident

गढ़वा: तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक 50 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा: तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के रंका-चिनियाँ मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक 50 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सुचना मिलते ही रंका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बताया जा रहा है कि मृतक पैदल माझीगावां गांव से अपने घर देशहवा टोला रंका खुर्द जा रहा था. मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के देशहवा टोला के 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई. घटना रंका थाना क्षेत्र के माझीगांवा गांव के मेन रोड की है.