गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने की बैठक, आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग पर हुई चर्चा

By : Vaibhaw Vikram
गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने की बैठक, आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग पर हुई चर्चा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुशील कुमार राय द्वारा आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को अनुमान्य लाभ प्रदान करने की अद्यतन स्थिति से उपायुक्त श्री यादव को अवगत कराया गया. आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्म समर्पण के उपरांत पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले अनुमान्य लाभ में विभिन्न लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. 

बतातें चलें कि नक्सली आत्मसमर्पण वह प्रक्रिया है जिसमें हिंसक माओवादी विचारधारा का पालन करने वाले हथियारबंद विद्रोही हिंसा का रास्ता छोड़, सरकार और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालते हैं. मुख्यधारा में लौटने की इस नीति के तहत, आत्मसमर्पित नक्सलियों को वित्तीय सहायता, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य उन्हें समाज में पुनः एकीकृत करना है. 

फलस्वरूप आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण उपरांत पुर्नवास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले अनुमान्य लाभ यथा- पुनर्वास अनुदान, घोषित पुरस्कार भुगतान, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं परिवार के सदस्यों का जीवन बीमा, पुनर्वास दर्ज कांड में पैरवी के लिए अधिवक्ता का भुगतान, सरकारी चिकित्सा,  स्व नियोजन आदि लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. 

गढ़वा जिले में आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों की कुल 12 आवेदन प्राप्त हैं. उक्त बैठक में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, गढ़वा सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन.एफ कैनेडी, जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा अनुराग मिंज आदि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: लापरवाही ने ली मासूम की जान: बसिया में  टेम्पु पलटने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक घायल

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया