अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं एस.आई.आर. प्रक्रिया में संलग्न ERO, AERO, Additional AEROs के साथ बैठक आयोजित की गई एवं SIR प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा ऑनलाइन बैठक आयोजित कर 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ई.आर.ओ. समेत AERO तथा Additional AEROs को SIR प्रकिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. उन्हें निदेशित किया गया कि SIR प्रक्रिया में संलग्न अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमों का अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें.
फॉर्म नंबर 6, 7 एवं 8 से संबंधित जिले में आ रही शिकायतों की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए. दोनो ERO को प्रत्येक सप्ताह SIR कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा AERO एवं Additional AERO को उनके अधीनस्थ कर्मियों को SIR प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु कहा. उन्होंने कहा कि SIR कार्यों में यदि कोई भी पदाधिकारी/कर्मी/ व्यक्ति की संलिप्तता गलत कार्यों में पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. तत्पश्चात भौतिक रूप से बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील किया गया कि अपने BLA को क्षेत्र में रहकर आवश्यक सहयोग करने के लिए बोलें. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार कार्य करने की बात कही. उपायुक्त द्वारा अनावश्यक भ्रम फैलाने अथवा कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई. साथ ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि यदि कोई भी अमुक व्यक्ति गलत कार्य में संलिप्त पाए गये तो वह नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई के पात्र होंगे.
यह भी पढ़ें: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में एक बार फिर भू-धंसान की हुई घटना