नियुक्ति पत्र

गढ़वा DC ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन पर दो प्रखंड समन्वयकों को दिया नियुक्ति पत्र

New11, News11 New, News11 Bharat, News11 Bharat News, Jharkhand, Jharkhand News,

By : Pramod Kumar
गढ़वा DC ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन पर दो प्रखंड समन्वयकों को दिया नियुक्ति पत्र

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रतीक्षा सूची से दो अभ्यर्थियों को प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा योजना के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में प्रखंड मेराल के ग्राम पेशका निवासी आशीष कुमार दुबे तथा प्रखंड केतार के ग्राम सोनबरसा निवासी विकास कुमार रजक शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आने की अपेक्षा है. इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी की बैठक संपन्न. चांडिल और नीमडीह क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग