गढ़वा प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों मे...

गढ़वा प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े-आवश्यक सामग्री

गढ़वा प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े-आवश्यक सामग्री

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने आज नगर, श्री बंशीधर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के रहन-सहन, सुविधा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.निरीक्षण के क्रम में वे राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों के ओल्ड एज होम में आयोजित कार्यक्रम में सीधे वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुए. वर्चुअल मीटिंग के पश्चात वृद्धजनों के बीच विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीश द्वारा आवश्यक सामग्री प्रदान की गई जिसमें कम्बल, जैकेट, स्वेटर, गर्म टोपी व मोजे, साल एवं गर्म वस्त्र, वार्म एयर ब्लोअर, मॉस्किटो नेट, स्नैक्स, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री टॉवल सहित अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल थे. इन वस्तुओं को प्राप्त कर वृद्धजन भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए.

न्यायाधीश मनोज कुमार ने सभी को ससम्मान संबोधित करते हुए समाज के हर वर्ग को बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, मेडिकल टीम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से वृद्धाश्रम में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई.वृद्धाश्रम प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: आप के कारण बिहार की जनता ने NDA के विकास पर लगाई मुहर, BLA 1 से बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई