नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत अंतर्गत ग्राम मैरा में विकास कार्यों को गति देते हुए एक नई सड़क का शिलान्यास किया गया. पंचायत की मुखिया मीना देवी और उनके पति सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया ने उपेक्षित मुख्य मार्ग से प्रेम महतो के घर तक बनने वाली इस सड़क का शिलापट्ट अनावरण व नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया.इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया मीना देवी ने कहा कि रोड, नाली और गली का निर्माण ही किसी भी पंचायत के चतुर्दिक विकास का मुख्य हिस्सा होता है. 

बेहतर यातायात साधनों से ही ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने कहा, 'मुखिया बनते ही मैंने हर गांव और टोले की समस्याओं को संज्ञान में लिया. विरासत में मिली गंदगी और जर्जर सड़कों की चुनौती के बावजूद, सीमित फंड में भी प्राथमिकता के आधार पर दर्जनों सड़कों व नालियों का निर्माण पारदर्शी तरीके से कराया गया है. इस नई सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को कीचड़ युक्त रास्ते से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी.' 

कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया ने कहा कि सच्ची मेहनत और साफ नियत से ही धरातल पर पारदर्शी विकास दिखता है. उन्होंने पंचायत में हुए ऐतिहासिक कार्यों को गिनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, शिक्षा की मॉनिटरिंग, पेयजल आपूर्ति, गैस सिलेंडर वितरण, घर बैठे निशुल्क पेंशन, पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और राशन कार्ड धारकों के हक की लड़ाई जैसे कार्य इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे.इस मौके पर मुख्य रूप से संजय चौधरी, विश्वनाथ महतो, राजेंद्र महतो, तेजबहादुर प्रसाद, क्रांति प्रसाद, राकेश कुमार, समाजसेवी आशुतोष रौशन, कमलेश प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

झारखंड

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

झारखंड

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप

झारखंड

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप