दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

Foundation stone laid for a health sub-centre and

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) योजना के तहत बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र (हेल्थ सब सेंटर) का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जाएगा. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी.

इस अवसर पर विधायक ने पियरशाला गांव में भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा निर्मित नवनिर्मित धुमकुड़िया हाउस का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सामुदायिक आधारभूत संरचनाओं के विकास से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी.

कार्यक्रम में गोविंद महतो, राजेश, दिवाकर तिवारी, परितोष चौधरी, विनोद राय, पंचानन महतो, गुल्लू शेख, धनेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल
 

संबंधित सामग्री

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म

गंगा में डूबीं चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां, चार के शव बरामद; एक की तलाश जारी

बिहार

गंगा में डूबीं चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां, चार के शव बरामद; एक की तलाश जारी

बुधवार को मुंगेर जिले के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्नान करने गई चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं.