स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलेगी पूर्व जीप सदस्य नाजिमा प्रवीण, बरवाडीह अ...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलेगी पूर्व जीप सदस्य नाजिमा प्रवीण, बरवाडीह अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलेगी पूर्व जीप सदस्य नाजिमा प्रवीण बरवाडीह अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह पश्चिमी क्षेत्र की पूर्व जिला परिषद सदस्य नाजिमा प्रवीण बरवाडीह अस्पताल से जुड़ी लगातार सामने आ रही लापरवाही को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात करेंगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

नाजिमा प्रवीण ने बताया कि हाल ही में एम्बुलेंस को लेकर ऑपरेशन के बाद फर्श पर सिरिंच और खून के धब्बे और अब रेलवे लाइन पोल संख्या 260/6 के पास बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं फेंकी हुई मिली हैं. मौके की तस्वीरों में कार्टन से बाहर निकली दवाएं खुले में बिखरी दिखाई दे रही हैं, जिन्हें नियमों के अनुसार नष्ट करने के बजाय लापरवाही से फेंका गया है. यह विभागीय नियमों का सीधा उल्लंघन है.

उन्होंने कहा कि यह इलाका आम लोगों की आवाजाही वाला है, जहां बच्चों और पशुओं के पहुंचने की पूरी संभावना रहती है. ऐसी लापरवाही किसी बड़े स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकती है.नाजिमा प्रवीण ने यह भी कहा कि बरवाडीह अस्पताल में एम्बुलेंस मरीजों के टेस्ट में केमिकल नही होने का हवाला देकर इलाज नही करने समेत अन्य मामलों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.उन्होंने जानकारी दी कि वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सौंपेंगी और इस मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी.

यह भी पढ़ें: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे अरेस्ट

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं