भरनो में शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने फीता...

भरनो में शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन

भरनो में शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक चौक भरनो में बने पूजा पंडाल का सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सह भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा,नगड़ी प्रमुख मधुवा कच्छप,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति सहित अन्य अतिथियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा पंडाल का विधिवत फ़िता काटकर उद्घाटन किया गया.

साथ ही समीर उरांव ने प्रतिमा का पट खोलकर माता रानी का दर्शन किया.जहाँ आचार्य गौतम मिश्रा के द्वारा सभी को विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई गयी,और माता रानी के चरणों में माथा टेककर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की.सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के बीच में मा का प्रसाद का वितरण भी किया गया.

इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव और जिप अध्यक्ष किरण माला बड़ा भरनो के स्कूल चौक स्थित शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचे जहां आचार्य सुदर्शन मिश्रा एवं भारत भूषण मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाया.जहां पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों को पंडाल का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया.इसके बाद बाजार टांड स्थित श्री विष्णु मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे जहां पूजा अर्चना किया,जहाँ आचार्य अवधेश मिश्रा ने उन्हें चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया.

इसके बाद हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुँचे जहां आचार्य ऋषीकेष मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवायी,वहीं सभी पूजा पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा समीर उरांव और किरण माला बड़ा का स्वागत किया तथा श्रीफल दिया गया.इस दौरान उन्होंने ने सभी पूजा पंडालों में मां का दर्शन कर माथा टेकते हुए राज्य व देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी,साथ ही क्षेत्रवासियों को नवरात्र,दशहरा और विजय दशमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी.इस मौके पर सभी पूजा समिति के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे.
 
संबंधित सामग्री

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में गोलवलकर जयंती और छत्रपति शिवाजी जयंती हर्षोल्लास मनाई गई

झारखंड

सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में गोलवलकर जयंती और छत्रपति शिवाजी जयंती हर्षोल्लास मनाई गई

भरनो प्रखंड के अमलीया-रायकेरा जंगल में हाथियों का आतंक, वन विभाग ने लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को किया सतर्क

झारखंड

भरनो प्रखंड के अमलीया-रायकेरा जंगल में हाथियों का आतंक, वन विभाग ने लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को किया सतर्क

भरनो में बीते दिनों हुई घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी के घर से चोरी के गहने किए बरामद, आरोपी फरार

झारखंड

भरनो में बीते दिनों हुई घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी के घर से चोरी के गहने किए बरामद, आरोपी फरार

भरनो में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला सघन जांच अभियान, 62 हजार का जुर्माना वसूला गया

झारखंड

भरनो में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला सघन जांच अभियान, 62 हजार का जुर्माना वसूला गया