न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मंत्री एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात की. इस मौके पर राज्य में चल रहे संगठन सृजन अभियान पर विशेष रूप से चर्चा हुई. इसके साथ ही झारखंड राज्य में गठबंधन सरकार के काम काज के साथ-साथ कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर विचार विमर्श किया गया.

ये भी पढ़ें- सीपी सोलंकी तीसरी बार बनें छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष, RJD कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत