जननायक अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जननायक अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

विधायक आलोक कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

जननायक अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक  आलोक कुमार चौरसिया के शाहपुर स्थित कार्यालय में उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम् स्वर्गीय अनिल चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए किया गया.  बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए.

​बैठक को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि वे सदैव अपने पूज्य पिता के दिखाए हुए जनसेवा के मार्ग और उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं. स्वर्गीय अनिल चौरसिया का पूरा जीवन समाज सेवा, जनकल्याण एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा और उनके आदर्श व विचार आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. विधायक श्री चौरसिया ने विशेष रूप से घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 16 जून को आयोजित होने वाली 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं है, बल्कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया जी के आदर्शों, विचारों और जनसेवा की अनमोल विरासत को आगे बढ़ाने का एक सामूहिक संकल्प भी है.

​विधायक चौरसिया ने डाल्टनगंज, चैनपुर एवं भंडारिया क्षेत्र के अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन से अपील की है कि वे 16 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय अनिल चौरसिया जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं. बैठक के दौरान श्रद्धांजलि सभा की रूपरेखा, अतिथियों के गरिमामयी स्वागत, कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जहां सभी ने इस आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का दृढ़ संकल्प लिया.

​इस महत्वपूर्ण बैठक और सभा का कुशल संचालन पथरा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने किया. इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीष्म चौरसिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास चौरसिया, श्रीमती मंजू देवी, बबलू चौरसिया, शशिभूषण पांडेय, प्रेमलाल चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रही.

यह भी पढ़ें: हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

झारखंड

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

झारखंड

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप

झारखंड

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप

धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

झारखंड

धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई