खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, भ्रामक दावों और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

अभियान के दौरान भ्रामक दावे, मिस लेबलिंग, अमानक एवं एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की जांच की गई.

By : Ark Sahuliyar
सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, भ्रामक दावों और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
अपर मुख्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सिमडेगा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को सिमडेगा शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान भ्रामक दावे, मिस लेबलिंग, अमानक एवं एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की जांच की गई. जांच के क्रम में कई प्रतिष्ठानों से ऐसी खाद्य सामग्री बरामद हुई, जिनकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पतंजलि आरोग्य चिकित्सालय, महावीर चौक, सिमडेगा में जांच के दौरान 100 प्रतिशत दूध बिस्किट सहित भ्रामक दावे वाले कुछ खाद्य पदार्थ बरामद किए. प्रतिष्ठान से पतंजलि लाल मिर्च पाउडर, पतंजलि काली मिर्च पापड़ एवं पतंजलि मैंगो ड्रिंक भी मिले, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी. विभाग ने संबंधित खाद्य सामग्री को जब्त करते हुए इनके अगले आदेश तक बिक्री पर रोक लगा दी.

इसी क्रम में न्यू गोयल स्टोर, महावीर चौक में भी जांच की गई. यहां से मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक और किंडर जॉय समेत भ्रामक दावे वाले खाद्य पदार्थ बरामद किए गए. विभाग ने इन उत्पादों की बिक्री पर भी अगले आदेश तक रोक लगाने की कार्रवाई की.

इसके अलावा ओम साईं किराना स्टोर, एसडीओबीआई गली, सिमडेगा, गोयल स्टोर महावीर चौक, बंसल स्टोर, रामजानकी मंदिर रोड, न्यू गृहस्थी एवं वसुंधरा डेयरी समेत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में भ्रामक दावे, मिस लेबलिंग एवं अमानक खाद्य पदार्थों की जांच की गई.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा ने सभी खाद्य व्यवसायियों को निर्देश दिया है कि भ्रामक दावों, मिस लेबलिंग एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री तत्काल बंद करें. निरीक्षण के दौरान यदि ऐसे उत्पाद दोबारा पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय एक्सपियरिंग डेट, लेबल और पैकेजिंग की जानकारी अवश्य जांचें. किसी उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने अथवा खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा कार्यालय को इसकी सूचना दें. विभाग का कहना है कि लोगों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस दिशा में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.