राहुल कुमार/न्यूज11भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गिरोह से जुड़े पांच शूटरों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस अधीक्षक सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह के गुर्गे टोरी स्टेशन के पास कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलाने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने ग्राम परसही, डगडगी पुल के पास घेराबंदी कर पांचों अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में विश्वनाथ उराँव (थाना कांके, राँची), संदीप यादव (घाघरा, गुमला), फुलचन्द खलखो (नगड़ी, राँची), तुलसी मुण्डा (बेड़ो, राँची) और तनवीर अंसारी (रातू, राँची) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दरभंगा: टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा