न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुवा घाटी के पास तीन वाहन में भीषण टक्कर हुई है, जिसमें एक मारुति कार, ट्रैक्टर और टेलर में टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची, एक महिला और दो लोग घायल हुए हैं. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए चारों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
पति की मौत पत्नी, बेटी, भाई और चालक घायल गया से धनबाद जाने के क्रम में घटी घटना दनुवा घाटी में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है. स्थानीय लोग और प्रशासन इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव 2026: डीसी-एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से दिये कई निर्देश