मां के अवैध संबंध देख नाराज बेटे ने दोस्तों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या; बिहड़ ...

मां के अवैध संबंध देख नाराज बेटे ने दोस्तों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या; बिहड़ जंगल से नरकंकाल बरामद, मास्टरमाइंड फरार

मां के अवैध संबंध देख नाराज बेटे ने दोस्तों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या बिहड़ जंगल से नरकंकाल बरामद मास्टरमाइंड फरार

कुमार चंदन/न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले के लावालौंग से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. एक बेटे ने अपनी ही मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इस बात से नाराज बेटे के सिर पर खून सवार हो गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्यार का ऐसा खूनी अंत किया जिसे सुनकर रूह कांप जाए. सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने इस पूरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है. वारदात की शुरुआत 30 मार्च को हुई थी. मृतक गुड्डू मुंडा का गाँव की ही रीता देवी से प्रेम प्रसंग था. महिला के बेटे राकेश मुंडा ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद उसने गुड्डू को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 30 मार्च को जब गुड्डू लावालौंग से पांकी जा रही बस में सफर कर रहा था, तब राकेश और उसके दोस्तों ने उसे मंधनिया घाटी के पास बस से जबरन उतार लिया. 

आरोपियों ने पहले गुड्डू के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे मंधनिया-हाहे के बिहड़ जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. राज छुपाने के लिए शव को वहीं जमीन में दफन कर दिया गया. करीब डेढ़ महीने बाद, 15 मई को जब पीड़ित पिता संतोष मुंडा ने अपहरण का आवेदन दिया, तो एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल तीन सह-आरोपियों—महेश गंझू, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर दफनाया गया शव बरामद हुआ. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य मास्टरमाइंड बेटा राकेश और उसकी मां अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस सेवा के 12 पदाधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट 

संबंधित सामग्री

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

झारखंड

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप