संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करार पंचायत के नादगाद गांव में एक बुजुर्ग का शव बरामद , मृतक की पहचान धनराज भुइयां के रूप में हुई है. जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने 66 वर्षीय एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वीभत्स घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, धनराज भुइयां बीते दिन शाम करीब 6 बजे अपने घर से खेत की ओर निकले थे. और कई बार अपने खेत में रुकते थे रुकने के बाद वापस घर भी आ जाते हैं लेकिन जब वे सुबह तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार के लोग चिंतित हो गए और उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने खेत के दूसरे ओर एक छोटा तलाब के समीप एक शव देखा, जिसकी पहचान लापता बुजुर्ग धनराज भुइयां के रूप में की गई.
घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) भेज दिया है.
प्रथम दृष्टया यह मामला बेरहमी से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अपराधियों ने इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों और विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से पड़ताल कर रहा है. पांकी थाना प्रभरी का कहना है कि अभी सभी बिन्दुओ पर जाँच कि जा रही हैं किन करणो से हत्या हुई हैं जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बरही पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार