बोकारो नगर पालिका-आम निर्वाचन के तहत पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के ...

बोकारो नगर पालिका-आम निर्वाचन के तहत पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 5 लाख रुपये बरामद

बोकारो नगर पालिका-आम निर्वाचन के तहत पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 5 लाख रुपये बरामद

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के बरटांड में वाहन जांच के दौरान स्थैतिक दंडाधिकारी द्वारा वाहन संख्या JH09AZ7112 से 5 लाख रुपये बरामद किया गया.

वाहन जांच के दौरान बरामद राशि के संबंध में वाहन में बैठे डॉ. सुनील कुमार द्वारा संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई. मामले की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दे दी गई है.

जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध धन के उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को दें.

यह भी पढ़ें: 2023 से हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, गांडेय पुलिस ने भेजा जेल, गुप्त सूचना पर मिली सफलता

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार