नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: बसिया के कोनबीर में हर्ष-उल्लास के साथ दुर्गापूजा का समापन हो गया. इस दौरान पूरे 9 दिन बसिया प्रखंड मां की भक्ति में लीन हो गया मानो पूरा क्षेत्र ही भक्तिमय हो गया हो. सभी पूजा पंडालो में हरि कीर्तन, जगराता, और सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. भक्तगण माता की भक्ति में डूबे हुए नजर आए. विशेष कर कोनबीर नीचे चौक दुर्गा पूजा पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, महिलाओं के द्वारा डांडिया नृत्य देखने के लिए भीड़ उमर पाड़ा, एवं पूजा समिति के द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने एक से एक पढ़कर डांस की प्रस्तुति की, वहीं डांस प्रतियोगिता में विजेता को अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया.
साथ ही कोनबीर ऊपर चौक में सांस्कृतिक प्रोग्राम में हजारों लोगों की भीड़ उमर पड़ी, सांस्कृतिक प्रोग्राम में आए सिंगर के द्वारा एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाना गया गया जिससे लोग अपने आपको रोक नहीं पाए और खूब कलाकारों के द्वारा गाए हुए गाने में थिरके.
वही कोनबीर नीचे चौक में एनएचपीसी मैदान में रावण दहन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला इस दौरान आतिशबाजी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा है.
इस दौरान भक्तों के आंखें भी नाम हो गई माता के 9 दिन के आगमन के बाद अब माता की विदाई का वक्त आने वाला है जिसे लेकर भक्त मायूस भी नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जादूगोड़ा में रावण दहन के साथ विजयदशमी महापर्व हुआ सम्पन्न, समाजसेवी अनिल अग्रवाल कार्यक्रम में पहुंचे