संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11 भारत
पलामू /डेस्क: 9 जून की सुबह से लापता दो बच्चों के संबंध में मोहम्मदगंज थाना को उसी रात लगभग 10:30 बजे मौखिक सूचना दी गई. सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी नारायण चौधरी के निर्देशन में मोहम्मदगंज थाना पेट्रोलिंग दल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लापता बच्चों— चंदन कुमार और 2. विशाल बैठा को गढ़वा जिला के अंतर्गत महोली गांव के महोली भाटा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.
थाना पुलिस द्वारा दोनों बच्चों को उनके परिजनों के समक्ष उपस्थित कर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है. बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: टोरी-चंदवा आरओबी निर्माण की मांग को लेकर 15 जून को पदयात्रा, माकपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान