सोलर जलमीनार का स्विच खराब होने से 24 घंटे बहा पानी, धान लगे किसान के चार बीघा खेत डूबे

सोलर जलमीनार का स्विच खराब होने से 24 घंटे बहा पानी, धान लगे किसान के चार बीघा खेत डूबे

सोलर जलमीनार का स्विच खराब होने से 24 घंटे बहा पानी धान लगे किसान के चार बीघा खेत डूबे

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के जगन्नाथपुर हनुमान मंदिर के पीछे टोला में सोलर चलित जलमिनार द्वारा 24 घंटे पानी चलते रहने से अमिओ कुमार भद्र का लगभग 4 बीघा पकी हुई धान की खेती में पानी घुस जाने से बर्बाद होने की कगार पर है. किसान अमिओ कुमार भद्र ने कहा कि उक्त सोलर जलमीनर का स्विच खराब हो जाने से बिगत कई माह से दिन रात पानी बह रहा है.उसी का पानी पकी हुई धान की खेती में चले जाने से करीब 4 बीघा खेती बर्बाद होने का कगार पर है.धान पक चुकी है अब खेती में पानी आ जाने से धान बर्बाद हो जाएगी.किसान ने ऐ भी कहा कि अगर सोलर जल मीनार का स्विच खराब हो गया है  तो उसे बंद कर देना चाहिए इस तरह अपने आप पानी बहते रहने से पानी का तो बर्बादी हो ही रहा है उसके बाद पकी हुई धान की खेती में चल जाने से खेत भी बर्बाद हो रहा है. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से उत्तर जालीनगर का स्विच लगाने की मांग किया है.

 बड़ी मुश्किल से किए हैं धान की खेती :

पीड़ित किसान अमिओ कुमार ने बताया की बड़ी मुश्किल से धान की खेती किया है.धान की खेती में जिस तरह से कीटनाशक तथा स्प्रे करने का खर्चा हुआ है.अगर इस समय सही तरीके से धान नहीं निकला तो सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा.आज और कल के अंदर धान को काट कर घर ले आते लेकिन इस तरह से पकी हुई धान के खेती में पानी जम जाने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.

करीब 1 फुट तक पानी के साथ कीचड़ भी भरा :

पकी हुई धान की खेती में करीब 1 फीट तक पानी भर गया है पानी के साथ कीचड़ भी भरा हुआ है. जब तक पानी नहीं सुखेगा तब तक धान काटना संभव नहीं है. अगर कुछ दिन और देरी हो जाएगा तो धान सड़ कर नीचे गिर जाएगी. उसके बाद धान को उठाना संभव नहीं होगा. किसान अमिओ भद्र ने कहा आंखों के सामने इस तरह का धान की खेती बर्बाद होते देखकर काफी दुख होता है.हालांकि उन्होंने प्रखंड प्रशासन से इस विषय पर मुआवजा देने के लिए मांग किया है.

यह भी पढ़ें:  झारखंड स्थापना का रजत जयंती समारोह: धनबाद DC और  SSP ने जागरूकता रथ किया रवाना

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त