डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा में झारखंड के पैक्स एवं सहकारिता सुदृढ़ीकरण का मुद्दा मजबूती से उठाया

डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा में झारखंड के पैक्स एवं सहकारिता सुदृढ़ीकरण का मुद्दा मजबूती से उठाया

डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा में झारखंड के पैक्स एवं सहकारिता सुदृढ़ीकरण का मुद्दा मजबूती से उठाया 

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
शीतकालीन सत्र के दौरान आज राज्यसभा में अनुपूरक प्रश्न (Supplementary Question) के माध्यम से झारखंड में प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) को मजबूत किए जाने हेतु किए जा रहे कार्यों तथा राज्य में किसानों एवं नए उद्यमियों के लिए अनुकूल सहकारी इकोसिस्टम के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाया. डॉ. वर्मा ने केंद्र सरकार से यह जानना चाहा कि झारखंड में पैक्स के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने तथा किसानों और युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि राज्य में कृषि, रोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके.

इस प्रश्न के उत्तर में सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने सदन को अवगत कराया कि केंद्र सरकार झारखंड सहित पूरे देश में पैक्स को बहुउद्देशीय, तकनीक-सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि किसानों और नए उद्यमियों के लिए लक्षित सहकारी समितियों के गठन, प्रशिक्षण, डिजिटल प्लेटफॉर्म, वित्तीय सहयोग एवं नीति-स्तरीय सुधारों के माध्यम से एक मजबूत सहकारी ढांचा तैयार किया जा रहा है.

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र को नई नीतियों, तकनीकों और नवाचारों से सशक्त कर रही है. “सहकार से समृद्धि” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने का यह प्रयास किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और समग्र आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से झारखंड में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य के किसान, युवा और उद्यमी आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे, जिससे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती प्राप्त होगी!

ये भी पढ़ें- खुद को बचाने के लिए नए अधिकारी को बलि  देने की तैयारी में हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा