न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद के प्रतिष्ठित सीएमसी हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक मिश्रा को एकेडमी ऑफ़ फ़ैमिली फ़िज़िशियंस ऑफ़ इंडिया (AFPI) की झारखंड राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही राज्यभर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में हर्ष का माहौल है.
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मिश्रा ने इस अवसर पर खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे AFPI के फ़ाउंडर एवं चेयरमैन एमेरिटस डॉ. रमन कुमार तथा सम्मानित नेशनल एग्ज़ीक्यूटिव टीम के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया.
उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है. मेरा प्रयास रहेगा कि AFPI झारखंड को और अधिक वाइब्रेंट, इनक्लूसिव और इम्पैक्टफ़ुल बनाया जाए, ताकि राज्य के फ़ैमिली फ़िज़िशियंस के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिल सके.”
अपने नए कार्यकाल को लेकर डॉ. मिश्रा ने संगठन के सभी सदस्यों, साथियों और शुभचिंतकों से सक्रिय सहयोग और नए विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है. डॉ. अभिषेक मिश्रा की इस नियुक्ति को झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य में प्राथमिक और पारिवारिक चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न, 17 एजेंडों पर लगी मुहर
AFPI झारखंड की कमान डॉ. अभिषेक मिश्रा के हाथ, राज्य अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वास्थ्य जगत में खुशी
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.