प्रमंडलीय आयुक्त ने विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के दिये सख्...

प्रमंडलीय आयुक्त ने विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के दिये सख्त निर्देश, सफल आयोजन हेतु बैठक

प्रमंडलीय आयुक्त ने विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के दिये सख्त निर्देश सफल आयोजन हेतु बैठक

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू प्रमंडलीय आयुक्त  कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आगामी विभागीय जनजातीय भाषा की परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण  बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए. परीक्षा केंद्र पर जैमर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ( मोबाइल फोन, टैब, स्मार्ट वॉच ) गैजेट, प्रवेश पत्र, कक्ष निर्धारण  इत्यादि की जाँच परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व ही करे एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया जाए.

आयुक्त के निदेशानुसार अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में मेडिकल किट, बिस्किट, पानी और सी.सी.टीवी. की व्यवस्था की गई है. आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, इसके साथ ही आयुक्त ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा कक्ष की व्यवस्था कराई है जिससे उन्हें परीक्षा देने में कोई कठिनाई नहीं हो सके.

बैठक में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा एवं गोपनीयता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. आयुक्त ने कहा कि प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्रियों के सुरक्षित रख-रखाव एवं समय पर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा महत्वपूर्ण परीक्षा है,इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड में उद्योग आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देने पर चैंबर और JSDMS में सहमति

संबंधित सामग्री

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिनों हुआ

झारखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिनों हुआ

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल