न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आगामी दुर्गा पूजा और रावण दहन के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. यह बैठक केंद्रीय शांति समिति और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
एसएसपी ने दिए सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़े निर्देश
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा समितियों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें. उन्होंने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकासी (इंट्री-एग्जिट) के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने, बिजली की वायरिंग को सुरक्षित रखने और शॉर्ट सर्किट से बचने के निर्देश दिए.
एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूजा समितियां महिला वालंटियर्स की संख्या बढ़ाएं. उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रांची का माहौल बिगाड़ने वालों को 10 फीट जमीन के नीचे गाड़ देंगे, असामाजिक तत्वों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा.
डीसी ने दिए निगरानी के निर्देश
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उसकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि 2 और 3 अक्टूबर को होने वाले विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है.
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश को लेकर पूरी नजर रखी जा रही है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना जांचे-परखे कोई भी मैसेज फॉरवर्ड न करें.
ट्रैफिक और शांति समिति की भूमिका
बैठक में ट्रैफिक से जुड़े सुझावों पर भी चर्चा की गई और उन्हें अमल में लाने का आश्वासन दिया गया. बैठक में विभिन्न धर्मों और संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा.
जनता से अपील
प्रशासन ने रांची की जनता से अपील की है कि वे जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पूर्ण सहयोग दें ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से संपन्न हो.
ये भी पढ़ें- रांची: ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की क्राइम मीटिंग, त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश
रांची में दुर्गा पूजा और रावण दहन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश
बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
संबंधित सामग्री
देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी
आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>
गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट
ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया
चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है