जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक, 14 अक्टूबर तक ...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक, 14 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

आवश्यक सेवा में सूचीबद्ध विभागों के पदाधिकारी/ कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक 14 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव- 2025 में समावेशी मतदान कराते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. 

एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का मतदान विधानसभा उप चुनाव के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया तथा यह निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित कार्यालय प्रधान 14 अक्टूबर तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी अधीनस्थों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें. उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट बहूमूल्य है, कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे. 

height=267

एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं. संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के आधार पर वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर पोस्टल बैलेट कोषांग में जमा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया.

ये भी पढ़ें- रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार, संवेदनशील मामलों पर त्वरित कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर सख्ती

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त